विजयनगर थाना क्षेत्र में एक साल की बच्ची का प्राइवेट पार्ट जख्मी हो गया है। परिजनों ने अनैतिक कार्य किए जाने का अंदेशा है।
शनिवार देर रात इस संबंध में तहरीर दी गई है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। हालांकि पुलिस इसे बच्चों में खेलते हुए चोट लगने का मामला मान रही है। जांच जारी है।
एसओ अवधेश यादव ने बताया कि बच्ची के परिजनों का आरोप है कि उनकी बच्ची घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्चे उसे लेकर घर आए तो उसकी मां बच्ची के जख्मी प्राइवेट पार्ट देखा।
तब वे थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। उन्हें अंदेशा है कि बच्ची के साथ कोई अनैतिक कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच करेगी।