फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के साथ मिलकर की थी, सरेआम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सदर बाजार में शनिवार को हुई संदीप गाड़ौली गैंग के गुर्गे गौरव की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी नरेंद्र उर्फ सचिन ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। तीनों हमलावरों की पहचान के बाद पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। लेकिन हमलावर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस दूसरे जिलों के पुलिस की भी मदद ले रही है। इसमें उनके प्रमुख ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। शनिवार सुबह शहर के सदर बाजार में हुई गोलीबारी के बाद सनसनी फैल गई।

गैरकानूनी तरीके से जनरेटर से बिजली सप्लाई का गोरखधंधा करने वाले आचार्यपुरी निवासी गौरव चौहान को उसके गैंग के पुराने साथी नरेंद्र उर्फ सचिन ने अपने दो साथियों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाजार में हुई वारदात के बाद गुड़गांव पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन


यहां से मिले सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाशों की तस्वीरें कैद हो जाने के बाद पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी हुई थी। पुलिस जांच में मुख्य हमलावर सचिन उर्फ नरेंद्र की पहचान के बाद उसके दो साथियों की पहचान हेड़ाहेड़ी निवासी मोनू उर्फ अनिल और मीनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अभी भी नहीं पकड़ सकी आरोपी

पुलिस के मुताबिक, ये दोनों ही सचिन के चाचा-ताऊ के भाई हैं। गौरव को ठिकाने लगाने के लिए सचिन ने इनके साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, सचिन के साथ मिलकर मोनू ने पहले भी अक्तूबर में गौरव के पार्टनर अमित छाबड़ा पर जानलेवा हमला किया था।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। एफआईआर में तीनों बदमाशों को नामजद करने के बाद पुलिस अब उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आरोपियों को पकड़ने में सेक्टर-10 स्पेशल सीआईए यूनिट के अलावा सीआईए यूनिट-2 और सिटी थाना पुलिस की एक टीम को लगाया हुआ है।

देर रात बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों ने झज्जर जिला स्थित बदमाशों के हेड़ाहेड़ी गांव में छापेमारी की। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही उनके घरवाले भी फरार हो गए। उनके कई रिश्तेदारों के घर पर ताले मिलने के बाद पुलिस के लिए भी यह बड़ी चुनौती बन गए हैं।

बताया जा रहा है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए दूसरे जिलों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है जिसमें उनके ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। एसीपी क्राइम राजेश कुमार के मुताबिक बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार काम कर रही है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें