फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात स्तरीय सुरक्षा घेरे में PM मोदी व ओलांद

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सौर उर्जा संस्थान में सोमवार को होने वाले अति विशिष्ट कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहली बार पुलिस कमिश्ररी फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के लिए किराये पर ड्रोन लिया है।
विज्ञापन


साथ ही सुरक्षा एजेंसी की ओर से सात स्तरीय सुरक्षा दायरा बनाया गया है। वहीं रविवार को फ्रांस की सुरक्षा एजेंसी व एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है।

सूत्रों के मुताबिक अरावली की वादियों में होने वाले कार्यक्रम की वजह से ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

पूरे परिसर पर चप्पे-चप्पे से नजर

जहां पर खुफिया एजेंसी से लेकर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। ड्रोन से आस-पास की कैद होने वाली तस्वीरों को देखने के साथ ही मिलने वाले संकेत से नजर रखी जाएगी।

रविवार को फ्रांस की सुरक्षा एजेंसी ने मौके का मुआयना किया। इसके साथ ही हेलीपैड से लेकर अन्य स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की ओर से रुट पर पुलिस की तैनाती के साथ ही पूरे परिसर पर चप्पे-चप्पे से नजर रखी जा रही है।

तीन हजार से अधिक पुलिस के जवानों को लगाया गया है। 14 जिले के पुलिस कप्तान के साथ 30 डीएसपी व 45 पुलिस इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

ऐसा है ये सात स्तरीय सुरक्षा घेरा

: पहले स्तर पर फ्रांस की सुरक्षा एजेंसी
: एसपीजी के तीन लेयर
: दिल्ली पुलिस
: गुडग़ांव पुलिस
: तीन हजार सिपाही
: 14 जिलों के कप्तान 30 डीएसपी की हुई है तैनाती
: सड़क, मेट्रो व हेलीकाप्टर से आने की है तैयारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें