डासना गेट पर रविवार दोपहर करीब एक बजे सड़क किनारे खड़ी कार के पहियों की पुलिसवालों ने हवा निकाल दी। इससे व्यापारी भड़क गए। पुलिस और व्यापारियों में कहासुनी हुई।
पुलिसवालों का कहना था कि कार की वजह से जाम लग रहा था। जब काफी देर बाद भी कार नहीं हटाई गई तो उन्होंने हवा निकाल दी।
दूसरी तरफ, डासना गेट व्यापार मंडल से अध्यक्ष वेद प्रकाश गौतम ने बताया कि पुलिसवाले अगर हवा निकालने के बजाय व्यापारी से कार हटाने को कहते तो बात बढ़ती ही नहीं। हालांकि बाद में मामला रफा-दफा हो गया।