एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में 11-12 मार्च को फिर मौसम बिगड़ेगा। पहाड़ों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी मौसम वैज्ञानिकों ने की है।
इससे पहले रविवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी यूपी में कुछ जगह गरज के साथ छींटे पड़े तो कई जगह तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में दिन के तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दो दिन से चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवा और कुछ जगह गिरे ओले के बाद दिन के तापमान में मामूली कमी देखी गई। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट और आएगी।