फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में दवा फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अस्पतालों में एक फरवरी से सभी दवाइयां मुफ्त मिलेंगी। अभी जो दवाई डॉक्टर लिखते हैं, उसके न मिलने की शिकायतें अधिक आती हैं। एक फरवरी से डॉक्टर जो दवा लिखेंगे, वह अस्पताल में मिलेंगी।
विज्ञापन


कोई भी मरीज अस्पताल में इलाज के लिए आएगा तो दवाई आउट ऑफ स्टॉक नहीं बताई जाएगी। अस्पतालों में जरूरत की कुछ अन्य चीजें भी फ्री होंगी। डॉक्टर इलाज के लिए मरीजों से दस्ताने, पट्टी या अन्य चीजें बाहर से नहीं मंगवाएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा सोमवार को सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक और चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) के साथ बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में किया है। केजरीवाल ने कहा, 2016 शिक्षा और स्वास्थ्य का साल है। अस्पताल अच्छे हैं, डॉक्टर कर्मचारी अच्छे हैं। सिस्टम खराब है, जिसे ठीक कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक फरवरी को एक हेल्पलाइन नंबर जारी होगा

केजरीवाल ने कहा है कि एक फरवरी को एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। अगर दवाई नहीं मिली तो फोटो खींचकर उस नंबर पर डालने के लिए लोगों से कहा जाएगा। फोटो डाले जाने पर दवाई उसे वहीं उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, चिकित्सा अधीक्षकों को विश्वास में लेकर घोषणा कर रहा हूं। उन्हें कहा गया है कि 21 दिन से कम का स्टॉक है तो तुरंत सीपीए को सूची भेज दें। तीन महीने का स्टॉक अस्पताल अपने पास रखेंगे और तीन महीने का स्टॉक सीपीए रखेगा। 28 जनवरी तक दवाइयां अस्पतालों में पूरी कर दी जाएंगी। इमरजेंसी में चिकित्सा अधीक्षकों को भी दवाई खरीदने की शक्ति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सीपीए के पास बड़ी सूची है लेकिन चिकित्सा अधीक्षकों को बृहस्पतिवार तक और दवाई शामिल करवानी है तो सूची देने को कहा है। लेकिन बाद में उस सूची के बाहर की दवाई डॉक्टर नहीं लिखेंगे। नई दवाई कोई जुड़वाना चाहते हैं तो कमेटी को भेजना होगा।
विज्ञापन

मुफ्त सेवाओं की घोषणा एक हफ्ते में

केजरीवाल ने कहा, जिन सेवाओं (अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन या अन्य सेवाएं), जांच के बदले शुल्क लिया जाता है, उसमें से 90 फीसदी से
चार्ज खत्म किया जाएगा। ज्यादातर डॉक्टर ने कहा कि चार्ज कलेक्शन में समय बहुत खराब होता है।

राजस्व कितना आता है और कितना खर्च होता है। इसका अध्ययन कर रहे हैं। एक हफ्ते में सब बता देंगे। एक हफ्ते में इसकी सूची जारी करेंगे कि किन सेवाओं के बदले शुल्क चुकाना है और किसके बदले नहीं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जांच वाली प्रक्रिया के लिए थोड़ा समय दीजिए। जांच पड़ताल में बड़ी दिक्कतें हैं। अगले महीने मशीनें और अन्य दिक्कतों पर बात करेंगे। उसे भी ठीक करेंगे। हां अभी चार्ज खत्म करने की बात जरूर कर रहे हैं। कई बड़े-बड़े कार्यक्रम बनाए हैं। आने वाले साल में धीरे-धीरे सभी पूरी होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें