फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नाइपर्स करेंगे नरेंद्र मोदी की सुरक्षा

Tue, 01 Apr 2014 01:04 AM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान तैयार हो चुका है। रैली स्थल के आसपास की गगनचुंबी इमारतों पर भी स्नाइपर्स तैनात रहेंगे। मोदी पांच चक्रीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे।
विज्ञापन


गुजरात और यूपी पुलिस ने संयुक्त सिक्योरिटी प्लान बनाया है। मोदी पर आतंकी हमले की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन के लिए सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। तीन अप्रैल को शिप्रा सनसिटी के पास वाले मैदान में मोदी की रैली होनी है। मैदान के आसपास गगनचुंबी इमारतों का घेरा है।

जवान इन्हीं इमारतों से रैली की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। पहली बार किसी रैली की सुरक्षा के लिए स्नाइपर्स का प्रयोग किया जाएगा। सीओ रणविजय सिंह ने बताया कि मंच से लेकर रैली के गेट और आसपास की इमारतों में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की टीम
अधिकारियों की मानें तो रैली के लिए 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। रैली में करीब एक लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस अफसरों ने लिया जायजा
एडीएम सिटी रक्षपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस-प्रशासन की टीम ने रैली स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैफिक प्लान भी देखा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि भीड़ को देखते हुए शिप्रा अंडरपास को बंद किया जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय रैली से ठीक पहले लिया जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी शिवहरि, सीओ रणविजय सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें