फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के अफेयर की कर रही थी जासूसी, वीडियो बनाने के दौरान पति की प्रेमिका ने कार से मार दी टक्कर

Thu, 18 Jul 2019 08:14 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
एक महिला अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति के अफेयर की जासूसी करने में घायल हो गई। महिला को जब पता चला कि उसका पति प्रेमिका की कार में घूम रहा है तो दोनों को पकड़ने निकल गई। 
विज्ञापन


जब महिला कार की वीडियो बनाने लगी तो पति की प्रेमिका ने गुस्से में कार से महिला को टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। इलाज कराने के बाद महिला ने कोतवाली सेक्टर-49 में पति की प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-75 की एक सोसायटी में रहने वाली महिला एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करती है। पति सेक्टर-126 स्थित एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। दोनों में पहले से जान-पहचान थी। वर्ष 2017 में दोनों की शादी हो गई थी। 
विज्ञापन


कुछ महीनों से पत्नी को पति पर कुछ शक होने लगा। 15 जुलाई की शाम को महिला को पता चला कि उसका पति प्रेमिका की कार में घूम रहा है। यह जानकारी मिलते ही वह ऑटो से उस जगह पर पहुंची और जब दोनों को कार में देख लिया तो पति को फोन किया। 
विज्ञापन

पति ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद महिला उस कार के सामने जा पहुंची और सबूत के लिए वीडियो बनाने लगी। इसे देख पति की प्रेमिका ने तुरंत कार चला दी जिससे टकराकर महिला नीचे गिरकर चोटिल हो गई। 

इसके बाद सेक्टर-49 थाने में उस युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती और उसके पति से पूछताछ करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें