फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा इफ्तार के दौरान शौहर ने कह दिया तलाक-तलाक-तलाक फिर बीवी ने किया ये हाल

Sun, 11 Jun 2017 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
तीन तलाक
विज्ञापन
गाजियाबाद में ईदगाह कॉलोनी में तलाक का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को रोजा इफ्तार के दौरान बीवी के खजूर लाने की जिद करने पर गुस्साए शौहर ने सबके सामने उसे तलाक, तलाक, तलाक कह दिया।
विज्ञापन


इससे आक्रोशित बीवी ने भी अपने भाइयों के साथ मिलकर शौहर का सिर मुंडवा दिया और उसे घर से निकाल दिया। ईदगाह कॉलोनी निवासी युवती का निकाह पांच साल पहले अलीगढ़ के पटवारी नंगला निवासी युवक के साथ हुआ था।

एक सप्ताह पहले युवती अपने मायके मुरादनगर आई थी। बृहस्पतिवार को युवती ने रोजा रखा था। इफ्तार के समय शौहर अपनी बीवी को लेने के लिए ससुराल आया। वह साथ में फल भी लेकर आया था, लेकिन उसमें खजूर नहीं थे। खजूर नहीं होने पर बीवी भड़क गई और उसने रोजा इफ्तार के लिए तुरंत बाजार से खजूर लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाइयों ने उसका मुंह काला करने की भी कोशिश की

शौहर ने पहले तो उसे समझाने की कोशिश की और फल से ही रोजा खोलने को कहा। लेकिन, बीवी खजूर लाने की जिद करती रही। इससे तैश में आए शौहर ने बीवी को तीन तलाक दे दिया।

तलाक कहने पर बीवी के भाइयों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में बीवी के कहने पर भाइयों ने अपने जीजा का सिर मुंडवा दिया। भाइयों ने उसका मुंह काला करने की भी कोशिश की। हालांकि, बीवी ने ऐसा करने से रोक दिया।

अपनी गलती का अहसास होने पर शौहर ने अपनी बीवी से माफी मांगी और उसे अपने साथ चलने को कहा। लेकिन, बीवी ने उसके साथ चलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें