फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Suicide: पत्नी ने घर चलने से मना किया तो पति ने उठाया ऐसा कदम, देखकर सब हैरान

Mon, 16 May 2022 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मेरठ के रहने वाले एक युवक ने दिल्ली में जहर खाकर जान दे दी। युवक अपनी पत्नी को लेने आया था, पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इससे खफा युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना इलाके में पत्नी ने घर चलने से मना कर दिया तो पति इतना दुखी हुआ कि उसने जहर खाकर जान दे दी। पत्नी रूठ कर चाणक्यपुरी, दिल्ली में रहने वाले अपने भाई के घर आ गई थी। पति मेरठ से ही जहर अपने साथ लेकर आया था। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजू शर्मा (40) सूरज कुंड रोड, आर्य नगर, मेरठ उत्तर प्रदेश में पत्नी कविता शर्मा व दो बच्चों के साथ रहता था। वह भेलपूरी बेचकर परिवार का गुजारा कर रहा था। पत्नी कविता शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका पति उसे गालियां देता था। 

इस कारण वह 8-10 दिन पहले मेरठ से घर को छोड़कर संजय कैंप चाणक्यपुरी, दिल्ली में रहने भाई मनोज पासवान के पास रहने आ गई थी। राजू शर्मा शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बड़े बेटे गोलू देव(16) के साथ पत्नी को लेने संजय कैंप, चाणक्यपुरी आया था। उसने पत्नी को घर चलने के लिए कहा। 
विज्ञापन


पत्नी ने घर चलने से मना दिया। इस बात से राजू नाराज हो गया और उसने घर के बाहर आकर जहर खा लिया। इसके बाद उसे उल्टियां होने लग गईं। बेटा गोलू देव उसे नई दिल्ली में स्थित चरक पालिका अस्पताल ले गया। वहां से राजू को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

सफदरजंग अस्पताल में राजू की मौत हो गई। पुलिस को राजू के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसआई कुलदीप यादव व उनकी टीम ने राजू के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के बड़े भाई को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें