फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर डाली पति की आपत्तिजनक फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना के आरोप में एनआरआई पति को बदनाम करने के लिए एक महिला ने पुलिस हिरासत में पति की फोटो खींच ली और फेसबुक पर डाल दी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं महिला ने फेसबुक पर फोटो वायरल होने के बाद अनाप-शनाप कमेंट भी किए। इस मामले के खुलासे के बाद एनआरआई पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-56 निवासी राहुल अमेरिका में रहकर जॉब करता था। कुछ समय पहले राहुल ने मेट्रिमोनियल साइट के माध्यम से शालिनी अवस्थी से शादी की थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ महीने बाद ही शालिनी ने राहुल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पत्नी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

आरोप है कि इस दौरान शालिनी ने पति के पुलिस हिरासत की फोटो खींच ली और उसे फेसबुक पर डाल दिया। कई दिनों बाद जब राहुल को इसकी जानकारी मिली तो उसने पुलिस को शिकायत दी।

उसने इस फोटो पर आपत्ति की। इस पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-56 थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी अमित कुमार के मुताबिक महिला ने पुलिस हिरासत के दौरान फोटो क्लिक की जो गैरकानूनी है। इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें