फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती, लिव-इन और फिर लूट लिया सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के विनोद नगर (दिल्ली) निवासी युवती ने सेक्टर-22 निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पहले दिल्ली के मधु विहार थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


अब मामले की जांच नोएडा के थाना सेक्टर-24 थाने में ट्रांसफर कर दी गई है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक युवती नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करती है। उसी कंपनी में सेक्टर-22 निवासी दीपक भी काम करता था। दोनों में दोस्ती हुई। कुछ समय बाद युवती दीपक के साथ उसके घर पर रहने लगी। आरोप है कि दीपक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया।

वहीं दूसरी ओर नोएडा का एक ऐसा भी सच देखने को मिला जहां शादी नहीं की दो जबरन पिला दिया केमिकल।
विज्ञापन

शादी का दबाव डाला, नहीं मानी तो पिला दिया केमिकल

नोएडा के सेक्टर-5 हरौला में एक युवक ने जबरन एक युवती को केमिकल पिला दिया। युवती के पिता की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-5 हरौला में युवक-युवती अपने परिवारों के साथ रहते हैं। युवती दसवीं कक्षा की छात्रा है और उसके घर के पास ही युवक की दुकान है।

युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दी कि रविवार को जब घर पर कोई नहीं था तो युवक घर में घुस गया और किशोरी से शादी के लिए दबाव डालने लगा। युवती के मना करने पर युवक ने उसको केमिकल पिला दिया और बाद में अपने घर जाकर खुद भी केमिकल पी लिया।

युवती की बहन थोड़ी देर बाद घर लौटी तो उसकी तबियत बिगड़ती देख उसने परिजनों को सूचना दी। इस दौरान युवती को ईएसआई अस्पताल ले जाया गया। जबकि युवक को उसके परिजन कैलाश अस्पताल ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें