फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"मेरे और ऐश्वर्या में कुछ-कुछ है @ कुमार विश्वास"

Fri, 15 May 2015 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने कुमार विश्वास के ट्विटर एकाउंट पर ट्विट कर आप कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणियां करने की लिखित शिकायत दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी और उपराज्यपाल नजीब जंग से की है।
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष ने कुमार विश्वास और ट्विट करने वाले यूजर्स को गिरफ्तार करने की मांग की है। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष बरखा ने मंगलवार को सफदरजंग पुलिस स्टेशन में शिकायत देने के साथ पुलिस कमिश्नर और उपराज्यपाल को भी कॉपी भेजी है।

इसमें लिखा है कि महिला आयोग अध्यक्ष होने के नाते आप महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर कुमार विश्वास को समन भेजा था, जिसमें लिखा था कि एक परिवार को टूटने से बचाने की खातिर वे सामने आकर सफाई दें। लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया और वे विदेश चले गए।
विज्ञापन

'ट्विटर पर टिप्पणियों से आहत हूं'

बरखा शुक्ला के मुताबिक समन में कोई आरोप नहीं लगाया गया था, बल्कि सिर्फ सामने आकर शिकायतकर्ता और उनके बीच कोई संबंध नहीं है, उस पर सफाई देने को ही कहा था।

जबकि कुमार विश्वास के ट्विटर पर उसी दिन से उनके बयान को ही तोड़-मरोड़कर पेश कर दिया गया। इसके अलावा उनके ही चरित्र पर ऊंगली उठा दी। ऐसे गंदे शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिसे बयां करना भी मुश्किल है।

इन टिप्पणियों से एक महिला होने के नाते वे बेहद आहत हैं। इसलिए उनकी मांग है कि कुमार विश्वास के साथ उक्त सभी यूजर्स के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए।

शिकायत में ये हैं आपत्तिजनक ट्विट

ट्रैफिक कर्मी और महिला के ईंट विवाद पर बरखा पर ट्विट किया है- क्यों अब पीसी नहीं करेगी?
प्राउंड राय हब सायूजर्स ने ट्विट किया है कि मेरी मम्मी को लग रहा है कि मेरा परिणति चोपड़ा के साथ चक्कर है, अब वो मुझे घर में नहीं रख रही है। मैम प्लीज टीवी में आकर सफाई दें एटद कुमार विश्वास।

यूजर्स सीपी सिंह ने ट्विट किया है-  मेरी बीबी को शक है कि मेरा और ऐश्वर्या में कुछ-कुछ है, मेरी बीबी डीसीडब्ल्यू (दिल्ली महिला आयोग) के पास गयी और डीसीडब्ल्यू ने ऐश्वर्या को नोटिस भेज दिया एटद कुमार विश्वास।

पीनाकिन यूजर्स ने ट्विट किया है कि - मेरी गर्लफ्रेंड को शक है कि मेरा बरखा सिंह (महिला आयोग अध्यक्ष ) से अफेयर है। बरखा सिंह को सफाई दें नहीं तो मेरा ब्रेकअप हो जाएगा।ृ

तरकश यूजर्स ने ट्विट किया है- अंजना के कारण मेरा घर टूट रहा है, मेरी पत्नी का कहना है कि आपका उससे कोई चक्कर है। अंजना को सफाई देनी चाहिए कि वो मेरी बहिन है।
विज्ञापन

महिला आयोग के रवैये पर हाईकोर्ट पहुंचे कुमार विश्वास

आप नेता कुमार विश्वास ने महिला विवाद मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह शुक्ला के रवैये को लेकर हाईकोर्ट में दस्तक दी है। विश्वास ने दायर याचिका में आरोप लगाया है कि बरखा सिंह रातनीति से प्रेरित होकर इस मामले में निर्णय ले रही है।

ऐसे में उनके खिलाफ जारी समन को खारिज किया जाए। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। कुमार विश्वास ने याचिका में आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह शुक्ला को मुख्य रूप से टारगेट किया है।

विश्वास ने कहा कि संबंधित महिला स्वयं कह रही है कि उनका महिला से कोई रिश्ता नहीं है। बावजूद इसके बरखा सिंह ने उनकी पत्नी व उन्हें राजनीति से प्रेरित होकर समन जारी कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें