फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम शासकों के नाम पर बनी सड़कों पर पोत दी कालिख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम शासकों के नाम पर बनी सड़कों के साइनबोर्ड पर बुधवार शाम कालिख पोत दी गई। कालिख पोतने के साथ ही सभी साइनबोर्ड पर शिव सेना हिंदुस्तान के पोस्टर भी चिपका दिए गए।
विज्ञापन


इन साइनबोर्ड पर चिपकाए पोस्टर्स में लिखा हुआ था कि भारत में इस्लामिकरण मंजूर नहीं। सफर में मुश्किलें आने से हिम्मत और बढ़ती है। कोई अगर रास्ता रोके तो जरूरत और बढ़ती है।

पोस्टर में नीचे कुछ नाम भी लिखे हैं जिनमें सबसे पहले रजिंदर सिंह का नाम लिखा है जो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताए गए हैं। अगला नाम चरण सिंह का है जिन्हें राष्ट्रीय महासचिव और दिनेश कुमार को राष्ट्रीय सचिव व विनय सोनकर को सचिव बताया गया है।
विज्ञापन


शिव सेना हिंदूस्तान के पोस्टर पर खुद को अध्यक्ष बताने वाले रजिंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि13-14 मई की रात लगभग 11 बजे से 1 बजे के बीच उनके 17 सदस्यों ने इस काम को अंजाम दिया।
विज्ञापन

'यह केवल सांकेतिक विरोध'

संगठन का साफ कहना है कि अगर कानून की नजर में हम दोषी हैं तो हम किसी भी सजा का सामना करने को तैयार हैं। उनका कहना है कि हमने किसी संपत्ति को कोई हानि नहीं पहुंचाई है। यह केवल सांकेतिक विरोध है।

संगठन का यह भी कहना है कि मुस्लिम शासकों के नाम पर हमने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ध्यान इस ओर खींचना चाहते हैं।

संगठन का कहना है कि वह शिव सेना से ही पैदा हुई है। लेकिन पार्टी ने जब खुद को महाराष्ट्र तक ही सीमित कर लिया तो हमने इसे आगे बढ़ाने के लिए इससे अलग होना ही ठीक समझा।

संगठन के अधिकारी का कहना है कि फिलहाल शिव सेना हिंदूस्तान 12 राज्यों में काम कर रहा है। संगठन का कहना है कि दिल्ली की सड़कों का नाम हमारे स्वतंत्रता सेनानियों सुभाष चंद बोस जैसे नेताओं के नाम पर रखा जाना चाहिए।

हालांकि जिस इलाके में साइनबोर्ड को खराब किया है वह एनडीएमसी के अधिकारक्षेत्र में आते हैं इसलिए इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें