फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Bhaiya Divorce: पत्नी भानवी सिंह ने राज भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह को तलाक देने से किया इनकार

Tue, 29 Aug 2023 05:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने के लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में अर्जी दाखिल की हुई है। जिस पर सुनवाई भी चल रही है।
विज्ञापन
राजाभैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी भानवी सिंह ने उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता और कुंडा से विधायक राज भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह को तलाक देने से इनकार कर दिया। उन्होंने अदालत ने पेश अपने जवाब में यह तर्क रखा है। राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने के लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में अर्जी दाखिल की हुई है। जिस पर सुनवाई भी चल रही है। राजा भैया से तलाक के मुद्दे पर पत्नी भानवी सिंह ने पहली बार अपने रिश्तों को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


साकेत अदालत स्थित पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश शुनाली गुप्ता की कोर्ट के समक्ष भानवी ने अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि वे राजा भैया की प्रताड़ना के चलते ही उनसे अलग रह रही हैं। उन्होंने जवाब में राजा भैया पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। भानवी ने अपने जवाब में राजा भैया द्वारा तलाक के लिए लगाए गए आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा मात्र तलाक लेने के लिए झेठे आरोप लगाए गए है ओर वह तलाक का विरोध कर रही है।

अदालत ने हाल ही में उन्हें अपन पक्ष रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई 17 अक्टूबर तय कर रखी है। इससे पहले भानवी सिंह ने दावा किया था कि राजा भैया ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सितंबर 2020 से ही राजा भैया ने उन्हें घर में आने से मनाकर रखा है।
विज्ञापन


राजा भैया व भानवी की 1995 में शादी हुई थी उनकी चार संतानें है। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्तों में खटास आना शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें