फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अवैध संबंध के शक में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी के जरिये पुलिस ने आरोपी को धौलाकुआं से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कैंट इलाके में एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान राहुल (34) के रूप में हुई है।
पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी युवक को धौलाकुआं बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी का अवैध संबंध होने का शक था। इसलिए उसने हत्या करने की नीयत से ही उसपर कुल्हाड़ी से हमला किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 मई को उन्हें सूचना मिली कि आर्मी पब्लिक स्कूल के पास, ऑफिसर्स मेस के सामने एक महिला लहूलुहान हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को पास के डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बयान देने की हालत में नहीं थी। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इस दौरान पुलिस को खून से सनी कुल्हाड़ी मिली, जिससे महिला पर हमला किया गया था। महिला की पहचान लक्ष्मी (33) के रूप में हुई है। पुलिस को कोई चश्मदीद नहीं मिला। छानबीन में पता चला कि महिला पर उसके पति राहुल ने हमला किया है। थाना प्रभारी विपिन कुमार और एसआई दीपक तंवर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें राहुल को घटनास्थल के पास से भागते देखा गया। उसके भागने की दिशा की फुटेज की जांच करते हुए आरोपी को धौला कुआं बस स्टैंड से पकड़ लिया गया। आरोपी संभल यूपी स्थित अपने पैतृक गांव भागने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें