फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की आपबीती: पति करता था कुकर्म, देवर ने बनाए संबंध तो ससुर की थी बुरी नीयत, विरोध पर चुकाई ऐसी कीमत

Sun, 10 Sep 2023 05:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल)

सार

घटना के बारे में ससुरालीजन को बताया तो उसको मारा पीटा गया और जान से मारने की धमकियां दी गईं। सात सितंबर को उसके कमरे में देवर घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल जिले के हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ पति ने कुकर्म किया और देवर ने दुष्कर्म किया। विवाहिता ने विरोध किया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कुकर्म, दुष्कर्म एवं तीन तलाक देने के मुस्लिम महिला प्रोटक्शन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता ने लिखित शिकायत दी है कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार नूंह जिले के गांव निवासी युवक के साथ मई 2022 में हुई थी। विवाह के बाद से ही उसका पति उसकी मर्जी के खिलाफ कुकर्म करता था। उसने अपनी सास एवं अन्य परिजनों को यह बात बताई तो उसको मारा पीटा गया। ससुर भी उसके ऊपर गंदी नजर रखता था।
विज्ञापन

चार सितंबर को उसका देवर उसके कमरे में घुस आया। उसको नशीला पदार्थ सुंघाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे में ससुरालीजन को बताया तो उसको मारा पीटा गया और जान से मारने की धमकियां दी गईं। सात सितंबर को उसके कमरे में देवर घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो ससुराल जन एकत्रित हुए और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें