दिल्ली के भजनपुरा के नूर-ए-इलाही इलाके में करीब तीन साल पहले हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। दरअसल 18 अक्तूबर 2022 को आदिल उर्फ मोनू (32) नामक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने प्रॉपर्टी के लिए आदिल की ही पत्नी रशीदा पर उसकी गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया था। परिवार बेटे को इंसाफ दिलवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाता रहा, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब कड़कड़डूमा कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।