फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा मर्डर: SIT ने अमर सिंह से पूछे 20 खास सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या के मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी (विशेष जांच दल) ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह से करीब दो घंटे पूछताछ की।
विज्ञापन


उनसे करीब 20 सवाल पूछे गए। एसआईटी ने सिंह को उनके हाल ही में दिए उस बयान के बाद बुलाया था, जिसमें उन्होंने कहा कि सुनंदा ने मौत से कुछ दिन पहले आईपीएल विवाद के बारे में उन्हें कुछ बताया था।

पूछताछ के बाद सिंह ने कहा कि छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। सुनंदा की मौत की सच्चाई बाहर आनी चाहिए। वह जो कुछ भी जानते थे बता दिया। अब इस मामले में कुछ भी नहीं कहेंगे, एसआईटी ने उन्हें कुछ भी बोलने से मना किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सुनंदा से दो दिन पहले हुई थी बात

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सिंह की सुनंदा से उनकी मौत से दो दिन पहले बात हुई थी। सुनंदा ने सिंह से कहा था कि उसने शशि थरूर के लिए बहुत कुछ किया है। वह दुबई में काम कर रही थी।

उसने आईपीएल को लेकर थरूर के बारे में कुछ नहीं बोला। सारा दोष अपने सिर पर ले लिया। गौरतलब है कि आईपीएल विवाद वर्ष 2010 में उस समय सामने आया था जब शशि थरूर विदेश मंत्री थे।

आरोप है कि उनके कार्यालय द्वारा 70 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया गया। आईपीएल कोचि टीम में सुनंदा की 19 फीसदी हिस्सेदारी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमर सिंह से पाक पत्रकार मेहर तरार को लेकर थरूर और सुनंदा के संबंधों के बारे में भी पूछा गया।

दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने कहा कि सुनंदा के बेटे से भी एक-दो दिन में पूछताछ की जाएगी। नोटिस भेज दिया गया है। इसके अलावा थरूर को भी दोबारा बुलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें