नई दिल्ली के जगतपुरी में एक महिला ने शुक्रवार सुबह खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पीड़िता शिवानी कोचर (30) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, वह 80 फीसदी झुलस र्गई है। पुलिस के मुताबिक शिवानी अपने पिता सुनील और भाई अमित के साथ जगतपुरी में रहती है। पांच साल पहले उसका तलाक हो चुका है।
वह एक बैग बनाने की फैक्ट्री में काम करती है। जांच में पता चला है कि अमित ने बृहस्पतिवार को शिवानी की दूसरी शादी की बात कही थी। जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी। शिवानी ने अपने बयान में बताया है कि वह अपने जिंदगी से दुखी है और मानसिक परेशानी में उसने यह कदम उठाया है।