फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिक से केसरिया रंग की टोपी और चादर पहुंची दिल्ली

Fri, 06 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के समय तक मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में मत कराने के लिए राजनीतिक दल अलग-अलग तरह के हथकंडे अपनाने की तैयारी कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी भी मतदान के दिन अपने कार्यकर्ताओं को केसरिया रंग की टोपी पहना कर मतदान केंद्र तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नासिक से लाखों केसरिया रंग की टोपी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगाई गई थीं। जिसका ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान के दिन भी उपयोग करने की तैयारी है।

जैसे पिछली बार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मतदान के लिए ‘आप’ की टोपी पहन कर मतदान के लिए कतार में खड़े थे उसी प्रकार इस बार भाजपा कार्यकर्ता भी केसरिया रंग का उपयोग करने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन


पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की मदद के लिए हर पार्टी के लोग अपना टेबल लगाते हैं। भाजपा उस टेबल पर जो चादर बिछाने की तैयारी कर रही है वह भी केसरिया रंग का होगा। चादर भी महाराष्ट्र के नासिक से ही मंगवाई गई है। कमोवेश इसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी तैयारी की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें