फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों मेट्रो के सामने लगा दी उसने छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार दोपहर 40 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रैक पर छलांग लगा दी। ड्राइवर से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन


बावजूद पीड़ित ट्रेन के चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से सड़क पर छलांग लगा दी।

लोक नायक अस्पताल में उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों ही मामलों में कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला। मेट्रो पुलिस छानबीन में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करोलबाग निवासी विजय गुप्ता (40) ने शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। सीआईएसएफ व मेट्रो कर्मियों ने उसको उपचार के लिए हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों उठाया ये खतरनाक कदम

विजय करोलबाग में एक ज्वेलरी शोरूम में कारीगर है। उसकी पत्नी अपने मायके रोहिणी में रहती है। जांच में पता चला है कि घरेलू कलह की वजह से उसने यह कदम उठाया है।

उसके सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है और वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। वहीं, एक अन्य घटना में पुनर्वास कॉलोनी नरेला निवासी मोहम्मद आरिफ (23) ने बृहस्पतिवार दोपहर 12.30 बजे जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से सड़क पर छलांग लगाकर जान देने की कोशिश।

उसे जख्मी अवस्था में बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तबीयत बिगड़ने के बाद लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसके सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है।

जांच में पता चला कि आसिफ की अपनी पत्नी से अनबन चल रही है। इससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने उसके पिता शकील अहमद को घटना की जानकारी दे दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें