फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन थी PM की सुरक्षा में सेंध लगाने वाली?

Thu, 08 May 2014 05:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी की पिटाई करने के बाद युवती रूट से गुजर कर आसानी से फरार होने में कामयाब हो गई थी। इस घटना से नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारी स्तब्ध हैं कि एक युवती प्रधानमंत्री के रूट में सेंध लगाकर और पुलिसकर्मी पर हमला कर इस तरह आसानी से फरार हो गई।
विज्ञापन


सिपाही फारूक की शिकायत पर युवती के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और साधारण चोट पहुंचाने के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवती की रिट्ज कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस युवती को तलाश कर रही है।

युवती ने आईपी एक्सटेंशन में जिस मकान के पते पर कार को ले रखा है वह मकान उसने करीब चार-वर्ष पहले बेच दिया था। पुलिस खान मार्केट की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि युवती के बारे में कुछ पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला नहीं मिली तो जांच स्पेशल सेल को

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रूट में घुसने वाली महिला कौन थी? अब दिल्ली पुलिस के सामने ये सवाल खड़ा हो गया है। घटना के दो दिन बाद भी युवती के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

ऐसे में दिल्ली पुलिस युवती को लेकर सतर्क हो गई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि युवती जल्दी नहीं मिली तो मामले की जांच स्पेशल सेल को सौंपी जा सकती है। हो सकता है युवती का रूट में घुसने का कोई और इरादा हो।

गौरतलब है कि रिट्ज कार में सवार युवती सोमवार को खान मार्केट चौक के पास प्रधानमंत्री के रूट में घुस गई थी। रूट की सुरक्षा में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी फारूक ने युवती को रोका तो युवती ने फारूक की पिटाई कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें