फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे व्यवस्था: एक सिलेंडर से जुड़ी दो मासूमों की जिंदगी, नहीं मिली स्ट्रेचर; गोद में लेकर पहुंचे मां-बाप

Sun, 06 Oct 2024 02:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

झांसी मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो सामने आया है। इसमें मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लचर व्यवस्था साफ दिख रही है। यहां दो बच्चियों को स्ट्रेचर नहीं मिली और पिता गोद मे ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर बच्चियों को एक्सरे कराने ले गया। 
 
विज्ञापन
गोद में बच्चियों को लेकर पहुंचे मां-बाप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी मेडिकल कॉलेज प्रशासन के तमाम दावे के बावजूद इमरजेंसी में आने वाले स्ट्रेचर की व्यवस्था बेपटरी बनी हुई है। यही वजह है कि इमरजेंसी में भर्ती तीन माह की दो बच्चियों को स्ट्रेचर नहीं मिली और पिता गोद मे ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर बच्चियों को एक्सरे कराने ले गया। 

विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बच्चा वार्ड में भर्ती तीन माह की शिफा को निमोनिया और आराध्या को दिल की बीमारी है। दोनों बच्चियों को डॉक्टर ने एक्सरे करने के लिए कहा। वॉर्ड बॉय ने एक ही ऑक्सीजन सिलेंडर से दोनों बच्चियों की ऑक्सीजन लाइन तो जोड़ दी, मगर स्ट्रेचर नहीं मिली। इस पर एक बच्ची के पिता ने सिलेंडर कन्धे पर लाद लिया और दोनों बच्चियों को उनकी माताएं गोद में लेकर एक्सरे कराने ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि दोनों बच्चियां सेंट्रल ऑक्सीजन बेड पर थीं। दोनों का एक्सरे होना था। डॉक्टर ने दोनों को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया है। वॉर्ड बॉय को एक्सरे के लिए लेकर जाने के लिए कहा। जब तक वॉर्ड बॉय स्ट्रेचर लेकर आया, तब तक परिजन सिलेंडर लेकर निकल गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें