फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बीयर पीने से मना किया तो फोड़ दिया सिपाही का सिर

Sat, 06 Jun 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस इलाके में बुधवार सुबह सड़क पर खुलेआम बीयर पीने से मना करने पर एक युवक ने सिपाही का सिर फोड़ दिया। आरोपी सिपाही के सिर पर ईंट से हमला कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सिपाही रविंद्र (26) मजनूं का टीला पुलिस चौकी में तैनात है।

बुधवार की सुबह वह बाइक से इलाके में गश्त कर रहा था। पंजाबी बस्ती में उसने एक गारमेंट्स की दुकान के बाहर सड़क पर एक युवक को बीयर पीते हुए देखा। रविंद्र ने उसको सड़क पर खुलेआम बीयर पीने से मना किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले कॉलर पकड़कर धमकाया

इस पर आरोपी रविंद्र का कॉलर पकड़कर उसे धमकाने लगा और उसे धक्का दे दिया। धक्का लगने से सिपाही बाइक सहित गिर गया। इसी दौरान आरोपी ने एक ईंट उठाकर सिपाही के सिर पर दे मारी और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सिपाही के बयान पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उसकी पहचान मजनूं का टीला निवासी रजत बत्रा (23) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक रजत आवारागर्द है और नशे का आदी है। पुलिस ने रजत को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें