फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: कैच लेने के दौरान टकराए पाकिस्तानी खिलाड़ी तो दिल्ली पुलिस ने लिए मजे, लिखा- जरा देखकर चलो

Mon, 12 Sep 2022 01:21 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फाइनल मैच में गलतियों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम शेयर किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने भी एक मीम शेयर किया है।
विज्ञापन
कैच लेने के दौरान टकराए पाकिस्तानी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका की टीम छठी बार एशिया कप चैंपियन बन गई है। फाइनल में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया। मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की ने कई गलतियां कीं। बल्लेबाजी से लेकर बॉलिंग, फील्डिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी फ्लॉप नजर आए।

विज्ञापन


पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फाइनल मैच में गलतियों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम शेयर किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने भी एक मीम शेयर किया है। दरअसल मैच में एक वाक्या ऐसा हुआ, जब कैच लेने के दौरान पाकिस्तान के दो खिलाड़ी आपस में टकरा गए, यहां कैच भी नहीं पकड़ा जा सका और छक्का भी चला गया। इसी का मीम दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि जरा देखकर चलो।

पाकिस्तान को 147 रन पर ऑलआउट

विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। श्रीलंका के भानुका राजपक्षा ने 71 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान को 147 रन पर ऑलआउट कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें