फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां हो रहीं ‘व्हाट्स एप कॉलिंग’ का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट यूपी में अब लड़कियों को शिकार बनाने वाला ‘व्हाट्स एप कॉलिंग’ गैंग सक्रिय है। ये गैंग कम उम्र की भोली-भाली लड़कियों को निशाना बनाता है। चिकनी-चुपड़ी बातें कर प्रेम जाल में फंसाता है और फिर शोषण करता है।
विज्ञापन


सामान्य नंबरों की तरह व्हाट्स एप कॉलिंग की डिटेल आसानी से नहीं मिलती। यूएसए से ही मिल सकती है, लिहाजा मनचले अब व्हाट्स एप नंबर से कॉल कर बहला-फुसला रहे हैं, ताकि पकड़े न जा सकें।

हाल ही में इस गैंग की शिकार हुई विजयनगर थाना क्षेत्र की नौवीं क्लास की छात्रा। दिल्ली के ‘व्हाट्स एप कॉलिंग’ गैंग ने छात्रा को फोन पर बातें कर बहलाया-फुसलाया और उसे दिल्ली ले गए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे फंसाते हैं जाल में

लड़की को समझ आई तो उसने परिजनों से संपर्क कर दुखड़ा सुनाया। बदनामी के डर से परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और खुद ही दिल्ली पहुंचकर लड़की को मुक्त कराया।

बार-बार मिस्ड कॉल या कॉल आए तो पुलिस को सूचना दें, पैरेंट्स ऐसे लोगों से सावधान रहने के लिए आगाह करें। अगर कोई फोन कर परेशान करे तो रिपोर्ट दर्ज कराएं, पुलिस पूरी मदद करेगी। - अजयपाल एसपी सिटी

गैंग के सदस्य अनजान मोबाइल नंबरों को मोबाइल में सेव करते हैं। फिर व्हाट्स एप पर देखते नंबर पता करते हैं। अगर लड़की का फोटो लगा है तो व्हाट्स एप कॉलिंग करते हैं।

उधर से लड़की या महिला के बोलने पर बातें शुरू कर देते हैं। कोई युवक हुआ तो सॉरी कहकर फोन रख देते हैं। इनके निशाने पर कम उम्र की लड़कियां रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें