फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों को घर में बंद करके क्या करता था ये शख्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के वसंतकुंज में एक व्यक्ति ने कुत्तों को घर में बंद कर रखा था। पुलिस की मदद से एनजीओ जब उन्हें मुक्त कराने गई तो आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


आरोपी ने कुत्तों के दो बच्चों को अलमारी में बंद कर रखा था। इन बेजुबानों की हालत बहुत ही खराब थी। ऐसा लग रहा था कि कई दिनों से उन्हें खाना-पीना नहीं दिया गया। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम गोकल नायर (35) है। उसने 26 कुत्तों को घर में बंद कर रखा था। इनमें दो बच्चे भी थे। आरोपी को जो भी कुत्ता मिलता था वह अपने घर में बंद कर लेता था।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या करता था इन कुत्तों का

दिल्ली स्टेट एनिमल वेलफेयर सोसाइटी रविवार शाम को जब पुलिस की मदद से कुत्तों को मुक्त कराने गई तो आरोपी को भनक लग गई। आरोपी घर का बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

पुलिस ने एसडीएम का आदेश लेकर आरोपी के घर का ताला तोड़ा और सभी कुत्तों को मुक्त करा लिया। आरोपी ने कुत्तों के बच्चों को अलमारी में बंद कर रखा था और ताला लगा रखा था।

एनजीओ की मदद से कुत्तों को मुक्त करा लिया गया। घर का बुरा हाल था। घर को देखकर पड़ोसी हैरान हैं। फिलहाल कुत्तों को राजौरी गार्डन स्थित संजय गांधी एनिमल सेंटर में रखा गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी कुत्तों को पालता था या फिर उन्हें जबरदस्ती अपने घर में बंद कर उनके साथ क्रूरता बरतता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें