फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास ने PM, CM पर साधा निशाना, तो ये बोले केजरीवाल

Sat, 15 Apr 2017 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुमार विश्वास - फोटो : YOUTUBE
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के बड़े नेता व कवि कुमार विश्वास का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है जिसपर लोग चर्चाएं कर रहे हैं और उसे खूब शेयर भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कुमार विश्वास ने यह वीडियो शुक्रवार (14 अप्रैल) को पोस्ट किया था। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें विश्वास ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कई सवाल उठाए हैं।

उन्होंने देशवासियों की उम्मीदों और उनकी भावनाओं के लेकर तो बात की ही है केजरीवाल का नाम लिए बिना उनपर कई सवाल दागे हैं। कुमार विश्वास ने इस ‌वीडियो में लोगों को आपसी लड़ाई, राजनीति छोड़कर देश को एक रखने पर ध्यान देने की बात कही है।
विज्ञापन


कल डाले गए व‌िश्वास के इस वीड‌ियो के बाद आज केजरीवाल ने इस पर प्रत‌िक्र‌िया देते हुए ट्वीट क‌िया क‌ि, 'बहुत शानदार वीडियो। अंदर तक हिला देता है। ज़रूर देखें।' बहुत शानदार विडीओ। अंदर तक हिला देता है। ज़रूर देखें। https://t.co/0pIOm401T9 — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 15, 2017

मोदी और केजरीवाल दोनों पर साधा न‌िशाना

कुमार विश्वास - फोटो : SELF
वीडियो के शुरुआत में कुमार विश्वास जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हैं। वो सबसे पहले उस वीडियो की निंदा करते हैं जिसमें CRPF के जवानों को कश्मीर के कुछ युवा लड़के मार रहे थे।

उसके बाद कुमार विश्वास मोदी पर निशाना साधते हुए कहते हैं कि अगर कोई पार्टी राष्ट्रवाद का जिक्र करके सत्ता में आएगी और कुछ नहीं करेगी तो उससे सवाल पूछे ही जाएंगे।

उसके बाद वो दिल्ली की बात करते हुए कहते हैं कि अगर कोई पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म करने का नाम लेकर सरकार बनाएगी और उसके खुद के लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगेंगे तो लोग सवाल पूछेंगे ही।
विज्ञापन

सरकार और नेता के पीछे आंख मूंदकर ना चलें

kumar vishwas - फोटो : सोशल मीड‌िया
केजरीवाल पर सवाल उठाने के साथ ही विश्वास ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की है। कुमार विश्वास खुशी जताते हुए कहा कि एक बार मुरली मनोहर जोशी लाल चौक पर झंडा फहराने गए थे और मोदी ने उस कार्यक्रम की तैयारी की थी। कुमार विश्वास ने मोदी के सियाचिन पर जाकर त्यौहार मनाने की भी तारीफ की।

विश्वास ने तो जनता को आगाह करते हुए ये भी कहा कि लोगों को किसी नेता या सरकार के पीछे आंख मूंदकर नहीं चलना चाहिए। अपनी इस बात को समझाने के लिए वो नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी का जिक्र भी करते हैं। देश के नेताओं पर ही नही विश्वास पाकिस्तान पर भी निशाना साधते हैं। वे कहते हैं कि सरकार को पाकिस्तान पर अपना रुख साफ करना चाहिए और पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने के लिए यूएस से विनती करने की जगह खुद ऐसा करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें