फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या है हार्दिक पटेल के केजरीवाल क्नेक्शन का सच

Tue, 25 Aug 2015 05:27 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में आरक्षण की मांग कर रहे पाटीदार समुदाय के आदोंलन का नेतृत्व करने वाले हार्दिक पटेल मीडिया में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी हार्दिक पटेल #hardikpatel से ट्रेंड कर रहे हैं।
विज्ञापन


हार्दिक के आंदोलन और उनकी मांग पर ट्विटर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इन यूजर्स में एक धड़ा उन लोगों का भी है जो हार्दिक पटेल के केजरीवाल क्नेक्शन पर ज्यादा सक्रिय हैं।

इन यूजर्स की मानें तो ये पूरा आंदोलन और स्वयं हार्दिक पटेल, अरविंद केजरीवाल से प्रेरित हैं। जिसमें भाजपा विरोधी राजनीतिक दलों का भी हाथ है। एक यूजर ने एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें हार्दिक पटेल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में केजरीवाल का लिया नाम

गौरतलब है कि हार्दिक पटेल ने आज आरक्षण की मांग को लेकर रैली की। उन्होंने अपने भाषण के दौरान भी अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार का भी नाम लिया।

हार्दिक ने रैली में कहा कि पटेल समुदाय को आरक्षण पाने और अपनी मांग मनवाने के लिए अरविंद केजरीवाल जैसा कुछ करना पड़ेगा। उन्होंने केजरीवाल के तरीके की भी सरहना की।

वहीं राज्य सरकार पर हमला करते हुए और चुनौती देते हुए हार्दिक ने नीतीश को भी अपना बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू भी हमारे ही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें