फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू-गुड्डन की शादी में आ सकते हैं मोदी और अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना उर्फ सोनू और उनकी होने वाली पत्नी प्रियंका उर्फ गुड्डन शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी दिल्ली के पांच सितारा होटल लीला पैलेस में होगी।
विज्ञापन


इस समारोह में देश की कई नामचीन हस्तियां शिरकत करने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर तक को न्योता भेजा गया है। यूपी के सीएम अखिलेश यादव के भी शादी में पहुंचने की उम्मीद है।

रैना की सगाई बुधवार को गाजियाबाद में हुई थी। अब शादी का बैंडबाजा दिल्ली में बजेगा। इस शादी में क्रिकेट के अलावा बॉलीवुड, राजनीतिक गलियारे के कई दिग्गज पहुंचेंगे। इसके चलते दिल्ली के होटल लीला पैलेस की सिक्योरिटी बहुत बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

शादी में शामिल होने दिल्ली आ गई हैं अनुष्का शर्मा

बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अदाकारा व विराट की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा साथी क्रिकेटर भी समारोह में शामिल होंगे। रैना व प्रियंका की हाई प्रोफाइल शादी में मेहमानों की सूची भी बेहद हाई प्रोफाइल है।

इस शादी में नामचीन हस्तियों के शामिल होने को लेकर सुरक्षा के बंदोबस्त भी बढ़ा दिए गए हैं। होटल में तैयारियां जोरों पर हैं। वीवीआईपी के आने की सूचना के बाद पुलिस ने भी होटल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि शादी के बाद 8 अप्रैल को रिसेप्शन भी दिल्ली के किसी फॉर्म हाउस में आयोजित होगा। इसके बाद 9 अप्रैल को ही रैना को आईपीएल मैच खेलना है। रैना चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें