ग्रेटर नोएडा में बच्चों का अपहरण कर उनसे भीख मंगवाने वाले गिरोह के कब्जे से छूटा एक बच्चा दादरी रेलवे पुलिस को मिल गया। बच्चे को लेने के लिए परिजन दिल्ली से दादरी आ गए हैं। देर शाम को बच्चा उनको सौंप दिया गया।
पीड़ित करीब 20 दिन पहले दिल्ली से दोस्त के साथ घूमने के लिए निकला था और सहारनपुर पहुंचा गया। वहां भीख मंगवाने वाले गिरोह ने बच्चे का एक हाथ और पैर काटने की योजना बना ली थी। इसका जानकारी होने पर मासूम किसी तरह भाग निकला।
जीआरपी के सबइंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के शालीमार निवासी राजकुमार का बेटा शिवकुमार उर्फ संजू (10) कक्षा पांच में पढ़ता है। 22 फरवरी को वह अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था और ट्रेन तथा बस में सवार होकर सहारनपुर के शाकुंभरी मेले में पहुंच गया। वहां दोस्त से बिछड़ने के बाद उसने एक होटल पर खाना मांगा था, जहां उसे नशीला खाना दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गया।