फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP विधायकों पर नजर रखने के लिए अमेरिका में बन रही वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक वेबसाइट देगी आम आदमी पार्टी के विधायकों के सभी कामों की जानकारी। ये वेबसाइट ये भी बताएगी कि विधायकों ने जो वादे किए थे उसपर कितने खरे उतरे यानी पूरा रिपोर्ट कार्ड।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के अनुसार अमेरिका के 5 एनआरआई आईटी प्रोफेशनल एक ऐसी वेबसाइट बना रहे हैं जो आम आदमी पार्टी के विधायकों के काम पर नजर रखेगी।

यह अपनी तरह का पहली वेबसाइट होगी जो विधायकों के काम, चुनाव से पहले किए गए वादे और उन पर कहां तक अमल हुआ है और दिल्ली डायलॉग कमीशन क्या काम कर रही है उन सब पर नजर रखेगी और इसकी सूचना जनता को देगी।
विज्ञापन

दो महीने में पूरी हो जाएगी ये वेबसाइट

बता दें कि आप के एनआरआई समर्थकों द्वारा तैयार की जा रही इस वेबसाइड का काम अगले दो महीनों में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस पर काम साल के अंत तक शुरू हो जाएगा।

वेबसाइट तैयार करने वाले ‌न्यूजर्सी अमेरिका के हिमांशु शर्मा ने बताया कि हालांकि हम केजरीवाल के समर्थक हैं लेकिन हम जानना चाहते थे कि सरकार कैसा काम कर रही है।

इसलिए हमने इस वेबसाइट को बनाने का प्रस्ताव रखा जहां पार्टी के विधायक अपने नए प्रोजेक्ट क्या हैं, विधायक फंड से कितने खर्च किए और पूरी सरकार कैसा काम कर रही है, ये बता सकें।

जनता की भी होगी भागीदारी, खोल सकेगी विधायकों की पोल

हालांकि इस समय एक ब्लॉग ऐसा ही कुछ काम कर रहा है, लेकिन यह वेबसाइट अधिकारिक रूप से सरकार और विधायिका द्वारा चलाई जाएगी।

सरकार बनने के बाद सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक और आम आदमी किचन की घोषणा की लेकिन अब ये योजनाएं जब मूर्त रूप लेंगी तो ये वेबसाइट इनके काम पर नजर रखेगी।

हिमांशु शर्मा के साथ ही जो चार लोग इस वेबसाइट को बनाने में लगे हुए हैं उनका नाम प्रशांत सपकल, राकेश बिसरिया, दीपक गुप्ता अमन भाटिया है। उन्होंने बताया‌ कि वो द्वारका और बिजवासन के विधायक क्रमशः आदर्श शास्त्री और कर्नल देवेंद्र सहरावत के संपर्क में लगातार बने हुए हैं।
विज्ञापन

कई देशों से वॉलेंटियर चाहते हैं इस वेबसाइट को मेंटेन करना

हिमांशु के अनुसार वेबसाइट लोगों को भी तस्वीरें और अपनी बातें डालने की सुविधा होगी। जिससे अगर कोई विधायक ये कहे कि उसने किसी जगह की सड़क बनवाई है और वहां गड्ढे मिले तो लोग उसकी फोटो डालकर सच सामने ला सकते हैं।

जैसा कि आप के विधायकों ने पारदर्शिता का वादा किया था, यह वेबसाइट उनके इस वादे को पूरा करेगी और हर नई पुरानी योजना पर नजर रखकर सरकार को ज्यादा जवाददेह बनाएंगे।

वेबसाइट बनाने वालों ने विधायकों के समक्ष वेबसाइट को मेंटेन करने का भी प्रस्ताव रखा है। केवल वही नहीं कई देशों से इस साइट को मेंटेन रखने के लिए वॉलेंटियर्स ने पेशकश की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें