फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मौसम लेगा यू-टर्न, आज बारिश का यलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हालांकि दिल्ली में होने वाली बारिश से तापमान में ज्यादा कमी नहीं देखी जाएगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही देखी जाएगी। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दौरान विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। इसी दिन दोपहर में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में मंगलवार शाम या रात से बादल डेरा डाल देंगे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में फरवरी महीने में चटख धूप से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। मंगलवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप निकली रही। हालांकि, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 32 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 12.2, आया नगर में 13.8, लोधी रोड में 12.6 और पालम में 15.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बारिश नहीं देगी बढ़ते तापमान से राहत

हालांकि दिल्ली में होने वाली बारिश से तापमान में ज्यादा कमी नहीं देखी जाएगी। लेकिन, 18 और 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही, 19 से लेकर 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। वहीं, 20 और 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। इसके बाद भी इसमें बढ़ोतरी जारी रहेगी। इसके बाद 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते मौसम में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें