फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉग की लेयर में लिपटा उत्तर भारत: दिल्ली-यूपी और पहाड़ों तक दिखी कोहरे की परत, ठिठुरन बढ़ी; सामने आई ये तस्वीर

Mon, 01 Jan 2024 08:07 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला, दिल्ली

सार

Weather Updates: मौसम विभाग की ओर से कोहरे की एक नए तस्वीर साझा की गई है। जिसमें उत्तर भारत के कई राज्य कोहरे की परत से ढके नजर आ रहे हैं। हीं कोहरे की वजह से कई राज्यों में रेल, हवाई और सड़क परिवहन प्रभावित हो रहा है।  
विज्ञापन
उत्तर भारत में दिखी कोहरे की परत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Weather Updates: दिसंबर का महीना खत्म हो चुका है और आज से नए साल की शुरुआत हो चुकी है। जनवरी के पहले दिन ही मौसम विभाग की ओर से सैटेलाइट तस्वीर जारी गई है। पूरे उत्तर भारत पर कोहरे के परत नजर आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में लोगों को भीषण ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कोहरे की वजह से कई राज्यों में रेल, हवाई और सड़क परिवहन प्रभावित हो रहा है।  

विज्ञापन
Trending Videos

इन राज्यों में दिखी कोहरे की परत
मौसम विभाग के अनुसार, एक जनवरी 2024 को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर एक सैटेलाइट तस्वीर ली गई। जिसमें  पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल पर कोहरे की एक परत दिखाई दे रही है।

दिल्ली में तापमान सुबह 1 जनवरी को इतना दर्ज किया गया है। पालम में 12.2 (-0.8) और सफदरजंग में 10.8 (-2.2) तापमान दर्ज किया। दिल्ली में आज हल्की धुंध के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं दिल्ली में कोहरे की वजह से 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 


 

घना कोहरा छाने की संभावना
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में रविवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही। बादल छाए रहे और सूरज नहीं निकला। श्रीनगर व अनंतनाग में पारा माइनस 3.4 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। कोहरे के कारण ट्रेनें भी घंटों से गंतव्यों पर पहुंचीं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व यूपी के कुछ हिस्सों में 2 जनवरी की सुबह और कुछ क्षेत्रों में उसके बाद तीन दिन बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।  

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा 31 दिसंबर 2023
रविवार को पारा गिरने से चार साल बाद अधिकतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। यह इस सीजन का भी सबसे ठंडा दिन रहा। सोमवार से हवाओं की दिशाओं में बदलाव की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चलने वाली बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा। मौसम विभाग ने सोमवार को लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। 
विज्ञापन

वहीं न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन के समय आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं में बदलाव के बाद सर्द हवाओं से सुबह का तापमान गिरेगा। 

एक दिन पहले रविवार को रिज क्षेत्र में सबसे कम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा लोधी रोड में 10.8, आया नगर में 11.4, पालम में 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में 14.6, लोधी रोड में 15.0, पालम में 16.1, आया नगर में 16.4 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें