फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत, वीडियो में देखिए तिलक नगर का नजारा

Sun, 03 Jul 2022 03:55 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

तिलक नगर, मंडी हाउस में बारिश का आनंद लेने के लिए युवा छतों, मैदानों व पार्कों में पहुंचे। ऐसा ही नजारा राजधानी के कई इलाकों के साथ ही एनसीआर में देखने को मिला। 
विज्ञापन
Weather Update Today - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार को बारिश ने दस्तक दी। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। दिल्ली के तिलक नगर, मंडी हाउस में बारिश का आनंद लेने के लिए युवा छतों, मैदानों व पार्कों में पहुंचे। ऐसा ही नजारा राजधानी के कई इलाकों के साथ ही एनसीआर में भी देखने को मिला।

विज्ञापन

इससे पहले दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 34.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिनभर तेज धूप निकली रही व उमस से लोग परेशान रहे। दिन के दूसरे पहर में कुछ देर के लिए बादलों ने आसमान में डेरा डाला, लेकिन बिन बरसे ही चले गए। ऐसे में राजधानी वासी शाम तक बारिश का इंतजार करते रहे। 

विभाग के मुताबिक, आगामी छह जुलाई को दिल्ली में तेज बारिश के आसार हैं, जिससे गर्मी के तेवर ढीले हो सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस वर्ष पूरे देश में सामान्य वर्षा का पूर्वानुमान है। ऐसे में उत्तरी भारत के सभी राज्यों में भी सामान्य बारिश होगी। 
 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें