फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़कें पानी से हुई लबालब

Sun, 11 Aug 2024 12:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आज फिर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। गुरुग्राम में हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो गया। जिसे लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। 
विज्ञापन
1 of 4
गुरुग्राम में सड़क पर जमा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। आज एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। गुरुग्राम में हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो गया। जिसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सेक्टर 14 में सिटी बस में पानी घुस गया। वहीं, गुरुग्राम के सुशांत लोक -3 के डी ब्लॉक में घरों में बारिश का पानी घुस गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
गुरुग्राम के बस अड्डा में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दिल्ली में शनिवार को लगातार चौथे दिन तेज तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। प्रादेशिक मौसम मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे तक 1.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। ऐसे में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 32.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 25.8 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 4
गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे का नरसिंहपुर के पास का नजारा - फोटो : अमर उजाला
उधर, राजधानी में रविवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इधर, राजधानी में बारिश होने के बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 71 रहा। एनसीआर में नोएडा का एक्यूआई सबसे कम 53 रहा जो संतोषजनक श्रेणी है।
विज्ञापन

4 of 4
गुरुग्राम में सड़क पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो गया। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिस वजह से लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें