गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे का नरसिंहपुर के पास का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, राजधानी में रविवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इधर, राजधानी में बारिश होने के बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 71 रहा। एनसीआर में नोएडा का एक्यूआई सबसे कम 53 रहा जो संतोषजनक श्रेणी है।