फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, लू के अलर्ट के बीच पड़ी बारिश की बौछारें

Sat, 23 May 2026 08:35 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। दिल्ली, गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर धूल भरी आंधी के साथ-साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई थी। हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में इस मौसमी बदलाव का असर देखने को मिलेगा। इनमें हरियाणा के सोनीपत, खरखोदा, चरखी दादरी, मातनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, औरंगाबाद और राजस्थान का भिवानी शामिल है। इन क्षेत्रों में धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, गुरुग्राम में मौसम ने  करवट ली, तेज हवा और बूंदाबांदी हो रही है। गुरुग्राम में लोगों को तेज धूप से राहत मिली। तेज हवाओं की रफ्तार 70-80 किमी प्रति घंटा तक चलने की संभावना है।

विज्ञापन

छह दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया था जारी
वहीं, पिछले कई दिनों से दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में दिखे। राजधानी में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। कल मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। बताया इस दौरान लू चलेगी और तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं दिन के साथ रात की गर्मी भी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया।

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि महसूस होने वाला तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। राजधानी का रिज क्षेत्र सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री और आयानगर में 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली भट्टी की तरह तप रही है। दिन के साथ-साथ रातें भी असामान्य रूप से गर्म बनी हुई हैं। गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। बुधवार को इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई थी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। रात में तापमान बढ़ने से लोगों को उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें