फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: सर्द हवा से ठिठुरी दिल्ली, न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री हुआ दर्ज, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Thu, 08 Feb 2024 01:25 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को न्यूनतम तामपान सात डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सर्द हवा से ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों से आ रही सर्द हवा ने राजधानी में ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह धूप खिली जिससे दिन में गर्मी का एहसास हुआ, लेकिन शाम होते ही बादल छा गए और ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को तेज हवा चलने व हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को न्यूनतम तामपान सात डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। लोधी रोड इलाके में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ज्यादा ठंडा रहा। जाफरपुर में 7.2, आया नगर में 7.3, रिज में 8.1, डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान जाफरपुर में 19.4, लोधी रोड में 20.4, रिज में 20.9, आया नगर में 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें