फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बौछार तो कहीं सिर्फ बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
-अगले दो दिनों तक जारी रहेगी बादलों की आवाजाही, धूप निकलने से उमस बढ़ने की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में बुधवार को कहीं-कहीं हल्की बौछारों ने मौसम खुशगवार बना दिया। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में काले घने बादल आए लेकिन बिना बरसे ही चले गए। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही जारी रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने का अनुमान है। सुबह मौसम खुला तो धूप के चलते राजधानीवासियों ने हल्की उमस महसूस की। हालांकि, दोपहर बाद दिल्ली में काले बादल छा गए। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने से मौसम खुशनुमा हुआ और उमस से लोगों को राहत मिली। हालांकि, कई स्थानों पर बादल आए लेकिन बारिश नहीं हुई। बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटे में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, सामान्य से करीब .1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। दूसरी तरफ, अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में .4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, अभी भी यह सामान्य से .3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आज सुबह कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को सामान्य रूप से बादलों की आवाजाही बनी रहने का अनुमान है। इस दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान धूप निकलने से उमस से लोग परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें