नई दिल्ली। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए परिवार और नई पीढ़ी को मजबूत करना जरूरी है। मदनी हॉल में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में उन्होंने कहा कि सामाजिक समस्याओं का स्थायी समाधान आंतरिक सुधार, पारिवारिक व्यवस्था के संरक्षण और धार्मिक प्रशिक्षण में निहित है।
उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के विवाद सुलझाने के लिए उलेमा और इमामों को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए, ताकि वे टूटते परिवारों को बचाने में प्रभावी भूमिका निभा सकें। परिवार बचाना केवल एक घर को बचाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बचाना है। 24 अगस्त से चल रही कार्यशाला में 20 राज्यों के 55 पदाधिकारी और सहायक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का समापन 27 अगस्त को होगा। संवाद