फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में बदलने वाला है मौसम: तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट आया, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Wed, 24 Jun 2026 06:47 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि तेज हवाओं के कारण पेड़ों की कमजोर शाखाएं टूटने और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
मौसम का लुत्फ उठाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो घंटों के लिए बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ हल्का आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है।

विज्ञापन

 

इन इलाकों में बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग के मुताबिक जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोधी रोड, नेहरू स्टेडियम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, अयानगर और डेरामंडी समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

एनसीआर के ये इलाके होंगे प्रभावित
इसके अलावा एनसीआर के गुरुग्राम और मानेसर में भी हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

हरियाणा में भी गरजेंगे बादल
वहीं हरियाणा के चरखी दादरी, मातनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, सोहना, रेवाड़ी, बावल और नूंह क्षेत्रों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। राजस्थान के भिवाड़ी में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि तेज हवाओं के कारण पेड़ों की कमजोर शाखाएं टूटने और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें