फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ भूमिगत स्टेशन बनेंगे: इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल और भारत मंडपम तक मेट्रो, सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर का काम शुरू

Wed, 24 Jun 2026 06:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

परियोजना में नौ भूमिगत स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें शिवाजी स्टेडियम, युगे-युगीन भारत, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल-हाई कोर्ट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ शामिल हैं। ये स्टेशन नई दिल्ली के प्रशासनिक, सांस्कृतिक और न्यायिक केंद्रों को एक ही मेट्रो कॉरिडोर से जोड़ेंगे।
विज्ञापन
इंडिया गेट से भारत मंडपम तक मेट्रो की टनल, सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर पर काम शुरू - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक और पर्यटन क्षेत्र को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सेंट्रल विस्टा मेट्रो कॉरिडोर के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। करीब 9.9 किलोमीटर लंबा यह भूमिगत कॉरिडोर इंडिया गेट, कर्तव्य भवन, वॉर मेमोरियल, भारत मंडपम, हाई कोर्ट और केंद्रीय सचिवालय जैसे राष्ट्रीय महत्व के स्थलों को सीधे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा।

विज्ञापन

ट्रिपल इंटरचेंज के रूप में विकसित किया जाएगा केंद्रीय सचिवालय स्टेशन 
यह कॉरिडोर फेज-5 (ए) के तहत मैजेंटा लाइन के जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम मार्ग विस्तार का हिस्सा है। परियोजना के पूरा होने के बाद नई दिल्ली के उस हिस्से तक सार्वजनिक परिवहन की पहुंच मजबूत होगी, जहां प्रतिदिन हजारों सरकारी कर्मचारी, वकील, पर्यटक और आम नागरिक आते हैं। डीएमआरसी के अनुसार केंद्रीय सचिवालय स्टेशन को ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां नई मैजेंटा लाइन का स्टेशन मौजूदा येलो और वायलेट लाइन से जुड़ जाएगा। इससे राजीव चौक और मंडी हाउस जैसे व्यस्त इंटरचेंज स्टेशनों पर दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है। वर्तमान में सेंट्रल विस्टा क्षेत्र तक पहुंचने के लिए यात्रियों को कई बार बस और मेट्रो के बीच बदलाव करना पड़ता है। नई लाइन शुरू होने पर यात्रा अधिक सुगम हो जाएगी।

ये स्टेशन होंगे भूमिगत 
परियोजना में नौ भूमिगत स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें शिवाजी स्टेडियम, युगे-युगीन भारत, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल-हाई कोर्ट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ शामिल हैं। ये स्टेशन नई दिल्ली के प्रशासनिक, सांस्कृतिक और न्यायिक केंद्रों को एक ही मेट्रो कॉरिडोर से जोड़ेंगे। सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत पिछले कुछ वर्षों में संसद भवन, कर्तव्य पथ और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के नए भवन विकसित किए गए हैं। अब मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार इस पूरे क्षेत्र के सार्वजनिक परिवहन ढांचे को नई मजबूती देगा। विशेष रूप से जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त कर चुके भारत मंडपम तक मेट्रो पहुंचने से पर्यटकों और सम्मेलन प्रतिभागियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इसलिए महत्वपूर्ण है केंद्रीय सचिवालय...
केंद्रीय सचिवालय पहले से ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सबसे महत्वपूर्ण इंटरचेंज स्टेशनों में शामिल है। यहां यलो लाइन और वायलेट लाइन का इंटरचेंज उपलब्ध है। नई मैजेंटा लाइन के जुड़ने के बाद यह राजधानी का प्रमुख ट्रिपल इंटरचेंज हब बन जाएगा। इससे गुरुग्राम, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद से आने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें