फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
-आज सुबह हल्की बारिश की संभावना
विज्ञापन

- गरज और बिजली के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर का मौसम रविवार से करवट लेगा। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में रविवार को सुबह और दिन के पहले पहर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान गरज और बिजली के साथ तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। झोंकों में यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकतीं हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, 16-17 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में तेज सतही हवाओं की गति 15-30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम 14-17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, 18 मार्च को हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाओं का दौर संभव है। हवाओं की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा, 19 और 20 मार्च को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा चलने से खुशनुमा रहा मौसम
शनिवार को दिनभर तेज धूप से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 18.1 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम 24 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज और आया नगर में 33.2, लोधी रोड में 33 और पालम में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें