फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather : 3 से 6 मई के बीच उत्तर भारत में बारिश के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि के आसार

Sat, 02 May 2020 09:48 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में तीन से छह मई के बीच हल्की बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ओलावृष्टि भी हो सकती है। शनिवार को मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में उत्तर भारतीय मैदानी और पहाड़ी इलाकों में रविवार से हल्की बारिश होने की आशंका है। 

श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सात मई तक जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश में इस दौरान बारिश होगी। उन्होंने कहा कि कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती तूफान है, जो भूमध्य सागर में उत्पन्न होता है और पूरे मध्य एशिया की यात्रा करता है। जब यह हिमालय के संपर्क में आता है तो यह मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी बारिश लाता है। यह आमतौर पर सर्दियों के मौसम की घटना है।

चार दिनों के दौरान तापमान में भी कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली में जहां पारा धीरे-धीरे बढ़ रहा है, इस दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें