दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत
- फोटो : एएनआई
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को बताया कि दिल्ली ट्रांस्पोर्ट कॉरपोरेशन की 40 बसें आज सुबह 10 बजे राजस्थान के कोटा पहुंचीं। इन बसों के सहारे वहां फंसे सभी बच्चों को वापस लाया जाएगा है।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सभी छात्रों को वापस लाए जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक बस में 20 से ज्यादा बच्चे न बैठें। उन्हें वहां से निकलते और दिल्ली पहुंचते वक्त सभी बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी।