फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर को भिगाती रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बरसात का अलर्ट

Fri, 28 Jun 2024 03:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अभी भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
बारिश से कहीं आफत तो कहीं राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में अगले दो दिन जमकर बादल बरसेंगे। शुक्रवार की भोर से दिल्ली और एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। सफदरजंग मौसम वेधशाला ने सुबह 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच दिल्ली में सबसे अधिक 228 मिमी बारिश दर्ज की। 

विज्ञापन

आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन के अनुसार, मानसून आगे बढ़ गया है। उत्तर भारत में भारी बारिश जारी रहेगी, अगले 2-3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली के लिए भी कल और परसों भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश ने सड़कों से लेकर घरों तक को पानी से लबालब भर दिया है। कई जगह जलभराव से लोग जहां-तहां फंस गए हैं। कई जगहों पर आलम यह है कि कारें पानी में डूबी गईं, जिससे लोग हलाकान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें