मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम पारा 39 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन से लगातार पारा बढ़ने के साथ लू का प्रकोप बढ़ने की भी संभावना है। विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गौरतलब है कि मार्च बीते 122 सालों में सबसे गर्म दर्ज किया गया है। वहीं, अप्रैल के चार दिनों में लगातार गर्मी रिकॉर्ड बना रही है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता के अभाव व दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य भारत तप रहा है। अगले सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। इस वजह से गर्मी का सितम जारी रहेगा। उधर, दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब से लेकर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। दिल्ली का एक्यूआइ 262, फरीदाबाद 296, गाजियाबाद 311, ग्रेटर नोएडा 286, गुरुग्राम 233 व नोएडा का 273 रहा। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 262 व पीएम 2.5 का स्तर 104 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।
बीते चार वर्षों के आंकड़े
- 2022- 38.1
- 2021- 35.5
- 2019-37
- 2018-39
- अधिकतम तापमान- 39 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान- 20 डिग्री सेल्सियस
- सूर्यास्त का समय: 6:41 बजे
- सूर्योदय का समय: 6:06 बजे
- दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। मौसम शुष्क रहेगा व आद्रता स्तर अधिक दर्ज किया जा सकता है।