फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ा मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई जमकर बारिश

Thu, 05 Jul 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi rain
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में अचानक ही मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ ही दिन में अंधेरा छा गया और फिर दिल्ली के कई इलाके में जमकर बारिश हुई। तेज हवा के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है। मौसम विभाग की माने तो रातभर बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


इससे पहले तेज हवा के कारण लोगों को रास्ते में चलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। प्री मानसून के बाद दिल्ली एनसीआर के लोगों को बारिश का इंतजार था। बता दें कि बीते बुधवार को प्री मानसून की पहली बारिश हुई थी और उसके बाद से ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सुबह 8.30 बजे 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि पूरी रात बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें